दिशा निर्देश
- निदेर्श पहले पढ़े -
जो पहले फाउंडेशन कोर्स कर चुके है वो आगे बढ़ सकते है | फाउंडेशन कोर्स करने के बाद ही गीता में प्रवेश करे | भगवद्गीता का कोर्स गुरुकुल पद्धति से करने का सबसे श्रेष्ठ तरीका है की ऑनलाइन गुरूजी के समने बैठ कर लाइव सुनना | लेकिन किसी के पास समय नहीं है तो कोई बात नहीं | विडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से कर सकते है अपने समय पर | लेकिन ध्यान रखे के जब अपने समय पर कर रहे है तो एक नियम बनाये | नियम कठोर होना चाहिए | एक समय चुन कर | उसी समय बैठ कर निरंतर सुनना चाहिए | उसके बाद नोट्स बनाये | निर्देश का पालन करेंगे तभी गीता के ज्ञान का लाभ मिलेगा | नहीं तो ये सिर्फ एक बौद्धिक ज्ञान बनकर रह जायेगा | हम यहाँ लोगों को certificate भी देंगे | किन्तु certificate देना मुख्य नहीं है | लोगों के जीवन में परिवर्तन लाना मुख्य है | परिवर्तन सिर्फ पढने से नहीं आयेगा किन्तु प्रक्रिया से पढने से आयेगा | गुरु शिष्य परम्परा से गुरुकुल में इस ज्ञान को प्राप्त करते है | इसी परंपरा का उपयोग यहाँ किया गया है जिसमे आपके जीवन में परिवर्तन लाने के लिए विशेष प्रकार की प्रक्रिया का उपयोग होता है |